धौलछीना: पुलिस ने धौलीछीना में चेकिंग के दौरान बिना पुलिस सत्यापन फेरी लगा रहे 02 लोगों पर की चालानी कार्रवाई
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बिना पुलिस सत्यापन कराएं क्षेत्र में फेरी लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान बिना पुलिस सत्यापन कराये थाना क्षेत्र में फेरी लगा रहे 02 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए उचित हिदायत दी।