धौलछीना: " मम्मी-पापा हमें मत ढूंढना " लिखा नोट छोड़ घर से निकले तीन नाबालिग, पुलिस ने बालकों को रेतीधार से किया सकुशल बरामद
धौलछीना थाना क्षेत्र के तीन नाबालिग बालकों के घर से नाराज होकर कही चले जाने के संबंध में डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों गुमशुदा नाबालिग बालकों की तलाश शुरु कर दी। पुलिस टीम ने नाबालिग बालकों रेतीधार जंगल से सकुशल बरामद कर लिया। जिसके बाद नाबालिगों को परिजनों के सुपुर्द किया गया।