धौलछीना: भैंसियाछाना में खेत में घास काट रही महिला पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, घायल महिला के जांघ पर लगाए गए आठ टांके
जिले के नगर समेत ग्रामीण इलाकों में इन दिनों कटखने बंदर का आंतक लगातार बढ़ते जा रहा है। बच्चों और बुजुर्ग लोगों का घर से अकेले बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, सोमवार को भैंसियाछाना ग्राम पंचायत निवासी महिला सावत्री देवी घर के पास ही खेतों में घास काटने का काम रही थी। इस बीच उन पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों के हमले में महिला घायल हो गई।