धौलछीना: रोयत गधेरे में बहे बेरीनाग के युवक की तलाश जारी, धौलछीना पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा सर्च अभियान चलाया गया
क्षेत्र के रोयत गधेरे में बहे बेरीनाग के युवक की तलाश जारी है। बुडेरा बेरीनाग निवासी शंभू राम शनिवार एक अन्य साथी के साथ पैदल रास्ते से कनारीछीना की ओर निकले। कुछ आगे जाने पर ढलान में दोनों का संतुलन बिगड़ गया और रोयत गधेरे में जा गिरे। गधेरे में तेज बहाव में शंभू बह गया। वही मंगलवार को धौलछीना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया।