धौलछीना: भैसियाछाना ब्लॉक सभागार में हुई सहकारिता पल्यू की वार्षिक बैठक, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
रीप की ओर से संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना सहकारिता पल्यू की वार्षिक बैठक का आयोजन भैसियाछाना ब्लाक सभागार में किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले एकल उद्यमी ललिता पांडे, प्रेमा बिष्ट, नीमा महरा, पुष्पा देवी को सम्मानित किया गया। प्रबंधक संदीप सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के पांच माह में सहकारिता को 35,599 रुपये का लाभ हुआ है।