हनुमानगढ़: पीलीबंगा में हिस्ट्रीशीटर को 230 नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया, आरोपी पर पूर्व में दर्ज हैं 45 मुकदमे
हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर को 230 नशीली टैबलेट सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्रीसीटर के खिलाफ पूर्व में भी संगीन धाराओं में कुल 45 प्रकरण दर्ज हैं। यह कार्रवाई पीलीबंगा थाना प्रभारी राय सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की है।