धमदाहा: धमदाहा के एसडीएम अनुपम ने सहयोग शिविर का लिया जायजा, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने शनिवार को प्रखंड की नीरपुर पंचायत अंतर्गत कसमरा गांव स्थित पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की।