बिजनौर: बिजनौर में मुस्लिम इंटर कॉलेज के पास ट्रक ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को रौंदा, चार गाड़ियां जलकर राख
Bijnor, Bijnor | Apr 14, 2025 बिजनौर में रविवार सोमवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ड्राइवर ने शराब की नशे में धुत होकर सड़क किनारे खड़ी दर्जनों गाड़ियों को रोंद दिया। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में स्थित मुस्लिम इंटर कॉलेज के पास हादसे के दौरान एक विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिससे दो स्कूटी व दो बाइक जलकर राख हो गई। इस दौरान ड्राइवर सहित तीन लोग घायल हो गए।