कोईलवर: कुलहड़िया ओवरब्रिज पर सड़क पर पसरा बालू, हादसे का खतरा, बाइक-साइकिल चालकों के लिए बनी मुसीबत, जिम्मेदार बेखबर
कोईलवर प्रखंड के कुलहड़िया ओवरब्रिज पर सड़क पर पसरे बालू ने गंभीर खतरा खड़ा कर दिया है। बालू लदे वाहनों के आवागमन के दौरान गिरते बालू के कारण पूरे ओवरब्रिज पर जगह-जगह बालू जमा हो गया है। दोपहर करीब 2 बजे पब्लिक एप की टीम जब मौके से गुजरी, तो देखा गया कि सड़क के दोनों साइड और बीच में बालू पसरा हुआ है और बाइक साइकिल स्वर को आने जाने में परेशानी हो रही है।