बोचहां: शर्फुद्दीनपुर एनएच 27 पर बस चालक और अन्य ने ट्रक चालक को पीटा, ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के शर्फुद्दीनपुर समिति के समीप एनएच 27 पर ट्रक चालक व बस चालक की भिड़ंत हो गई। घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही। बस में सवार चालक व अन्य लोगों ने लाठी डंडे से लैस होकर ट्रक चालक के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया।