गिरिडीह: टावर चौक पर भारी पुलिस सुरक्षा के बीच भाजपा-आजसू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
भारी सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस के रोक-टोक के बावजूद भाजपा और आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर लिया। बताया गया कि छात्र आंदोलन को मजबूत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोरदार विरोध प्रदर्शन के साथ पुतला दहन की तैयारी की थी।