महेश्वर: 61 फीट शिखर वाले मोती बाबा मंदिर में अनोखी आस्था, सात परिक्रमा व घंटी चढ़ाने की कई मान्यताएं
चारों तरफ खेतों के बीच बसा पोखर बुजुर्ग का मोती बाबा सेवरीधाम आस्था का अनोखा केंद्र है। यहां हवा चलने पर हजारों घंटियां अपने आप बज उठती हैं। 10 और 11 सितंबर को धाम में दो दिवसीय मेले का आयोजन होगा। इस दौरान भक्ति, जयकारों और घंटियों की गूंज के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।