गाज़ियाबाद: खोड़ा थाना क्षेत्र के SR हॉस्पिटल के पास कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद
शनिवार सुबह खोड़ा क्षेत्र के SR हॉस्पिटल के पास मौजूद कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर 3 गाड़ियां वैशाली फायर स्टेशन से, 2 गाड़ी साहिबाबाद और 3 गाड़ी कोतवाली फायर स्टेशन से घटना स्थल के लिए रवाना की गईं। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि मौके पर पहुंचकर देखा गया कि आग ने गोदाम में मौजूद कबाड़ के साथ साथ कुछ वाहनों को भी चपेट में ले लिया था।