गाज़ियाबाद: साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर में देर रात मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित लाजपत नगर में शुक्रवार देर रात एक महिला का शव पड़ा मिला। एसीपी साहिबाबाद ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम पहुंची तो एक घर में एक मृत अवस्था में एक महिला का शव पड़ा हुआ था । मृतका का नाम गीता है जिसकी उम्र लगभग 49 वर्ष है तथा उसी के साथ उसका एक भाई था। जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है।