जगाधरी: चुनावी ड्यूटी को लेकर पुलिस लाइन में अधिकारियों के द्वारा पुलिस कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया चुनाव को सही और शांतिपूर्ण ढंग से करने को लेकर आज पुलिस लाइन के अंदर चुनावी ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मचारियों को इसकी प्रशिक्षण देने का कार्य किया गया। ताकि वह समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंचे और जो सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है उनका ध्यान रखते हुए चुनाव कराने का काम करें।