इटाढ़ी: बक्सर में केसरवानी वैश्य महासभा ने परिवार मिलन समारोह के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली
Itarhi, Buxar | Apr 6, 2026 केसरवानी वैश्य नगर सभा के तत्वावधान में 7 अप्रैल को किला मैदान में आयोजित होने वाले परिवार मिलन समारोह को लेकर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर अध्यक्ष गोपाल जी केसरी के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया। केसरवानी वैश्य समाज महर्षि कश्यप को अपना आदर्श मानता है।