मंगलवार से कक्षा 12वीं की परीक्षा प्रारंभ हो रही है। जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में शिक्षा विभाग जुटा हुआ है। परीक्षा हेतु नया हरसूद छनेरा में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा हेतु पीएम श्री कन्या शाला हरसूद, सांदीपनि विद्यालय हरसूद, उत्कृष्ट विद्यालय हरसूद एवं हाई स्कूल छनेरा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।