मुरैना नगर: फाटक के बाहर जैन मंदिर के नीचे स्थित किराना दुकान में हुई चोरी, स्टेशन थाने में शिकायत दर्ज
स्टेशन थाना क्षेत्र के फाटक बाहर जैन मंदिर के नीचे बनी जैन किराने की दुकान में अज्ञात चोरों के द्वारा शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे नगदी और सामान चोरी कर लिया गया है, जिसकी सूचना स्टेशन थाना पुलिस को दी गई ,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा बताया गया है कि पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है ,यह मामला बीती रात का बताया गया है।