हरिद्वार: मंगलौर विधानसभा उपचुनावों में दिखा मतदाताओं में जोश, पिछली बार 64.09% के मुकाबले पड़े 69.74% वोट, DM ने दी जानकारी
मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं में इस बार जबरदस्त जोश देखा गया। पिछली बार 64.09 प्रतिशत के मुकाबले इस बार 69.74 प्रतिशत वोट पड़े। मानसून सीजन के बावजूद बढ़े हुए इस प्रतिशत को लेकर जिलाधिकारी ने मतदाताओं का आभार जताया है, हालांकि कांग्रेस ने इस दौरान हुई हिंसा को लेकर स्थानीय पुलिस पर जमकर हमला भी बोला है। 13 जुलाई को मतगणना होनी है।