हरिद्वार: शिवालिक नगर स्थित शॉपिंग सेंटर में होटल कारोबारी से झगड़ा मामला, CCTV हुआ वायरल, रानीपुर पुलिस की किरकिरी
शिवालिक नगर स्थित शॉपिंग सेंटर में होटल कारोबारी और उसकी पत्नी से झगड़ा और अभद्रता मामले में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दबाव के चलते मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन अचानक वायरल हुए CCTV में मौके पर मौजूद दोनो युवक निर्दोष दिखाई दे रहे। जांच में पुलिस ने CCTV भी शामिल कर लिया है। होटल कारोबारी ने दोनो युवकों पर लूट और अभद्रता का केस दर्ज कराया था।