धौलपुर: दहेज हत्या के मामले में कोर्ट ने पति को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, लगाया ₹1 लाख का जुर्माना
दहेज हत्या के करीब 6 साल पुराने मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने पति को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी शिवा पुत्र रामकिशन, निवासी ओंडेला रोड पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। सरकारी वकील भगवान सिंह नारोलिया ने बताया कि मृतका पूजा के पिता प्रभु पुत्र रतनलाल, निवासी शिवपुरी मध्यप्रदेश ने 4 मार्च 2020 को महिला थाने में शिका