गोह: मियांपुर युवक की मौत मामले में परिजनों ने कराई नामजद प्राथमिकी, पुलिस DNA रिपोर्ट का कर रही है इंतज़ार
उपहारा थाना क्षेत्र के मियांपुर गांव के छात्र मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी सत्येन्द्र यादव के 23 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। मामले में गुरुवार को मृतक के पिता ने कोंच थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें चार लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस मामले में लगातार कई एंगल से जांच में जुटी हुई है