पाली: ग्राम टीला निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला, मचा हड़कंप
Pali, Lalitpur | May 29, 2026 ग्राम टीला में एक पेड़ पर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार सुबह के समय फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जिसके चलते क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना किया है।