वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर कला गांव में फौजी की पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। जिसकी जांच मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम कर रही है।