मुरैना जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी, पुलिस, एसएएफ, एनसीसी एवं स्काउट-गाइड ने दी सलामी
मुरैना। जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुख्य समारोह शहर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।
समारोह के दौरान पुलिस, एसएएफ, एनसीसी तथा स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल नजर आया।
मुख्य समारोह में कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं मीसाबंदियों को सम्मानित किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे।
#मुरैना #morena #15अगस्त Aidal Singh Kansana Collector Office Morena SP Morena