नगर से करीब 4 किमी दूर भीलगांव गांव में नव-निर्मित भव्य माँ उमिया माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। आयोजन के तहत पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। पूरे मार्ग में "जय उमिया माँ" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।