आगर: पंचायत चलो, वार्ड चलो अभियान को लेकर युवा कांग्रेस की बैठक, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का दिया संदेश
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के “पंचायत चलो वार्ड चलो” अभियान के तहत शिवी सिंह चौहान ने आज आगर मालवा में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।रविवार शाम 5 बजे कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रभारी शिवी सिंह चौहान का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक मेसंगठन विस्तार, बूथ स्तर तक सक्रियता और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।