मेहनगर: रायपुरपट्टी में घर में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ खाक, पीड़ित परिजनों ने शासन-प्रशासन से मदद की लगाई गुहार
आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर तहसील क्षेत्र के रायपुरपट्टी ग्राम सभा में एक घर में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया । खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से लगी इस आग में एक महिला भी झुलस गई । पीड़ित परिजन ने बताया कि सुमित्रा देवी चूल्हे पर खाना बना रही थीं, तभी एक चिंगारी घर में फैल गई और आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया ।