कानपुर देहात के अकबरपुर में रामलीला आयोजन को लेकर कमेटी की बैठक चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई और देखते ही देखते माहौल गरमा गया। बैठक में मौजूद कुछ लोगों के बीच विवाद का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए भी नजर आ रहे हैं।