सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत संचालित शासकीय राशन दुकानों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ शासकीय राशन दुकानदार संघ ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। संघ के निर्णय के मुताबिक, 1 नवंबर से प्रदेशभर के राशन दुकानदार हड़ताल करेंगे। इसके चलते शासकीय राशन दुकानों में चावल वितरण बंद रहेगा। अगर हड़ताल जारी रहती है तो राशन लेने पहुंचने वाले हितग्राहियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।