कनवास: चोरी के मामले में 2 साल 5 महीने से फरार चल रहे ₹5000 के इनामी बदमाश को पुलिस ने जालोर से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Jun 24, 2025 कनवास क्षेत्र की देवली मांजी पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के एक सनसनीखेज मामले में 2 साल 5 महीने से फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी बदमाश को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी जालोर से की गई, जहां आरोपी अपना नाम बदलकर 'राकेश कारीगर' के नाम से गुपचुप जिंदगी बिता रहा था। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने शाम करीब 6 बजे यह जानकारी दी।