कनवास: बाघिन कनकटी को दरा मुकुन्दरा टाइगर रिजर्व में किया गया शिफ्ट, रणथंभौर किले के पास रेंजर व बालक का कर चुकी है शिकार
Kanwas, Kota | Jun 19, 2025 बाघिन कनकटी RBT-2507 को मुकंदरा टाइगर रिजर्व में शिफ्ट कर दिया गया है। कनकटी ने पिछले दिनों रणथंभौर किले के पास 7 साल के बच्चे और रेंजर पर हमला किया था। जिसमे उनकी मौत हो गई थी। बाघिन को गुरुवार शाम करीब 5 बजे दरा के सॉफ्ट एनक्लोजर में छोड़ा गया है।