कनवास: उपखण्ड कार्यालय पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय बैठक में आपदा प्रबंधन की तैयारियों सहित अन्य मामलों पर हुई चर्चा
Kanwas, Kota | Jun 21, 2025 कनवास उपखण्ड कार्यालय पर शनिवार को ब्लाॅक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक उपखण्ड अधिकारी रामवतार मीणा की अध्यक्षता में दोपहर करीब 3 बजे आयोजित की गई। बैठक में उपखण्ड स्तर पर वर्तमान में चल रहे कार्यो जैसे पडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा, योग दिवस, आपदा प्रबंधन की तैयारीया व लम्बित विभागीय कार्यो पर चर्चा की गई।