कनवास: कमलपुरा हाईवे पर बारिश से गीली मिट्टी में फिसला ट्रक, खाई में गिरते हुए बचा, चालक ने कूदकर बचाई जान
Kanwas, Kota | Jun 23, 2025 कोटा से झालावाड़ की ओर जा रहा एक भारी ट्रक सोमवार शाम को कमलपुरा हाईवे पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गीली मिट्टी में फिसल गया। ट्रक में सड़क निर्माण में उपयोग आने वाली भारी ग्रेडर मशीन लदी हुई थी। वही सड़क किनारे खाई थी। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन ट्रक फिसलता हुआ एक साइड झुककर रुक गया। घटना शाम करीब 6 बजे की है।