कनवास: मारपीट मामले में फरार 3 आरोपियों व 1 स्थायी वारंटी को देवली मांजी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Jun 20, 2025 मारपीट मामले में फरार 3 आरोपी व 1 स्थायी वारंटी को देवली मांजी पुलिस ने अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि मामले आरोपी अनिल मीणा, लीलाधर मीणा, अर्जुन मीणा व स्थायी वारंटी हरीशचंद्र उर्फ हरकचंद भील को गिरफ्तार किया है।