कनवास: वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के तहत अस्पताल परिसर की सफाई कर किया श्रमदान, पौधारोपण के लिए खोदे गए गड्ढे
Kanwas, Kota | Jun 17, 2025 कनवास चिकित्सालय में मंगलवार को वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के तहत अस्पताल परिसर की साफ सफाई कर श्रमदान किया गया। साथ ही पौधारोपण के लिए गड्ढे खोदे गए। कार्यक्रम मंगलवार शाम करीब 5 बजे आयोजित किया गया। अभियान सहसंयोजक कौशल कुमार सोनी ने बताया कि पूरे मंडल में कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है।