शिवपुरी: अमोला क्रेशर से 22 युवाओं का जत्था ओरछा धाम रवाना, बेतवा नदी के जल से करेंगे भोलेनाथ का अभिषेक
शिवपुरी जिले के अमोला क्रेशर गांव से बुधवार सुबह 9 बजे 22 युवाओं का जत्था धार्मिक यात्रा पर ओरछा धाम के लिए रवाना हुआ। युवाओं का उद्देश्य ओरछा पहुंचकर पवित्र बेतवा नदी से जल भरना और कांवड़ के माध्यम से यह जल अमोला क्रेशर गांव तक लाना है। यात्रा के दौरान युवा दौड़ते हुए कांवड़ लेकर गांव पहुंचेंगे। इसके बाद गांव के प्राचीन मंदिर में भगवान भोलेनाथ का बेतवा नदी।