कुरई: सिवनी में डूंडा सिवनी पुलिस ने ट्रक से 10 गौवंश बरामद किए, 2 आरोपी गिरफ्तार
Kurai, Seoni | May 14, 2026 सिवनी के डूंडा सिवनी पुलिस ने देर रात नगझर बायपास के पास कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 10 नग गौवंश बरामद किए हैं। गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस ने मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया है। मामले में पशु क्रूरता एवं अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।