नावानगर: सिकरौल बाजार में मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चा भटका, दो घंटे बाद परिवार से मिलाया, लोगों ने दिखाई मानवता
सिकरौल बाजार में शनिवार की सुबह 7 बजे को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक छोटा बच्चा अकेले भटकता हुआ मिला। आसपास के लोगों ने जब उससे बातचीत करने की कोशिश की, तो वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हुआ और अपने घर का सही पता बताने में असमर्थ दिखा।