⚠️ ऑनलाइन दोस्ती और महंगे गिफ्ट का लालच पड़ सकता है भारी, साइबर ठगों से रहें सतर्क व सावधान।
सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से जान-पहचान बढ़ाकर महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा दिया जाता है और गिफ्ट एयरपोर्ट या कस्टम में फंसे होने का बहाना बनाकर कस्टम ड्यूटी, टैक्स अथवा अन्य शुल्क के नाम पर पैसों की मांग की जाती है।
🔹 ऐसे किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर कोई रकम ट्रांसफर न करें, न ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक करें तथा अपनी बैंकिंग या निजी जानकारी भी साझा न करें।
🔹 याद रखें—महंगे गिफ्ट का लालच देकर पैसे ऐंठना साइबर ठगी का एक तरीका है।
📞 साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
@rajeshdandotiyaasp
Indore, Indore | Nov 12, 2026