चलती ट्रेन में 15 लाख रुपए के गहनों की चोरी, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल!
फतेहपुर से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन तक परिवार के साथ यात्रा कर रहे यात्री के बैग से करीब 15 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 22589 के S-2 कोच में बर्थ नंबर 1 से 4 के बीच यात्रा के दौरान रात में अज्ञात व्यक्ति ने बैग की चेन तोड़कर गहने चोरी कर लिए। यात्री को बीना स्टेशन पहुंचने पर चोरी की जानकारी मिली।
आशंका जताई जा रही है कि चोरी की वारदात झांसी और उरई के बीच हुई हो सकती है। यात्री ने ट्रेन में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान करने की मांग की है।
यात्री का नाम: आशीष अवस्थी
रेलवे पुलिस से मामले की जांच कर चोरी हुए गहने बरामद करने की मांग की गई है।
#TrainTheft #RailwayCrime #JewelleryTheft #IndianRailways #Bhopal
Indore, Indore | Nov 12, 2026