गुना नगर: ग्राम पंचायत सचिवों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला सीईओ को दिया ज्ञापन, 26 मार्च से सामूहिक अवकाश की दी चेतावनी
गुना जिले के ग्राम पंचायत सचिवों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सचिव संगठन के के बैनर तले 24 मार्च को मुख्यमंत्री के नाम जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे को ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष बृज रघुवंशी ने कहा, 25 मार्च तक मांगों पर विचार नहीं होता है तो 26 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रदेश की 23000 ग्राम पंचायतो के सचिव सामूहिक अवकाश पर जाएंगे।