गुना नगर: हनुमंता मंदिर के पास चलती स्कूटी में लगी आग, बड़ी घटना टली, मालिक ने कबाड़ में बेची स्कूटी
गुना के बूढ़े बालाजी इलाके में एक चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। 24 मार्च को सामने आई जानकारी में स्कूटी मालिक विनोद सेन बीते रोज बूढ़े बालाजी से हाट रोड तरफ जा रहे थे। हनुमंता मंदिर के पास चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। जिसमें स्कूटी के पुर्जे जलने से कबाड़ में तब्दील हो गई। बड़ी घटना होने से बच गई। स्कूटी मालिक विनोद सेन ने स्कूटी को कबाड़ में बेच दिया।