गुना नगर: नगर पालिका की बजट बैठक में नामांतरण मुद्दे पर हुआ हंगामा, 300 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पास
गुना नगर पालिका में 24 मार्च को बजट बैठक हुई। जिसमें जमकर हंगामा हुआ। बैठक में 300 करोड का बजट, ₹10 जलकर बढ़ाने, बिजली पोल, डीपी रखने पर बिजली कंपनी से शुल्क वसूली, बस स्टैंड पर वाहनों से शुल्क वसूली सहित सभी प्रस्ताव पास हुए। नामांतरण के अधिकार मुद्दे के प्रस्ताव पर जमकर हंगामा हुआ। पक्ष विपक्ष के पार्षदों में बहस हुई। दो महिला पार्षदो की तबीयत बिगड़ी।