गुना नगर: कैंट थाना पुलिस ने आयकर भवन के पास से दो लोगों को किया गिरफ़्तार, IPL में MI बनाम CSK मैच पर सट्टा लगा रहे थे आरोपी
गुना में कैंट थाना पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाते दो लोगों को पकड़ा है। 24 मार्च को सामने आई जानकारी में बीती रात को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चल रहे मैच पर आयकर भवन के पास दो लोग सट्टा लगवा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों लोगों को पकड़ा है। कैलकुलेटर, पेन, डायरी, 1100 रुपए नगदी जप्त कर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।