गुना नगर: पीजी कॉलेज में छात्र संगठन AIDSO ने मनाया शहादत दिवस; शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि
गुना पीजी कॉलेज में 24 मार्च को छात्र संगठन एआईडीएसओ ने शहीद दिवस मनाया। 23 मार्च को शहीद भगत सिंह सुखदेव राजगुरु का शहीद दिवस मनाया जाता है। रविवार की छुट्टी होने से 23 मार्च के कार्यक्रम को पीजी कॉलेज में 24 मार्च को किया गया। विद्यार्थियों ने शहीद भगत सिंह सुखदेव राजगुरु को शहादत दिवस पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।