मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में पूजा की थाली छूने पर दिव्यांग भाई-बहन के साथ की गई मारपीट
बेवर थाना क्षेत्र के रबारेमऊ गांव की नैना ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। उसने आरोप लगाया कि धार्मिक आयोजन के दौरान पूजा की थाली छू जाने को लेकर उसके दिव्यांग भाई करन के साथ मारपीट की गई। भाई को बचाने पहुंची पीड़िता के साथ भी मारपीट की थाने में शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।