चंदिया: कलेक्टर के आदेश के बावजूद चंदिया तहसील जर्जर भवन में, हादसे के खतरे के बीच प्रशासन पर सवाल
Chandia, Umaria | Sep 10, 2026 उमरिया के चंदिया में जर्जर तहसील भवन को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। करीब एक सप्ताह पहले निरीक्षण के दौरान कलेक्टर राखी सहाय ने सुरक्षा की दृष्टि से तहसील कार्यालय को तत्काल नए बस स्टैंड के भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे, लेकिन आज तक तहसील का संचालन पुराने जर्जर भवन से ही हो रहा है। जर्जर भवन में कर्मचारी, ग्रामीण और अधिवक्ता रोजाना पहुंच रहे हैं