मुरैना नगर: कैलारस में कुत्ते को घर के सामने गंदगी करने से रोकने पर विवाद, मारपीट में पिता-दो बेटे घायल
कैलारस में घर के सामने कुत्ते को गंदगी करने से रोकने पर विवाद, मारपीट में एक ही परिवार के पिता सहित दो बेटे घायल हुए हैं।मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र में घर के सामने कुत्ते को गंदगी करने से रोकने की बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के तीन लोगों के साथ मारपीट कर दी गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है।