कोंडागांव: एक ही स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिक जोड़े ने ग्राम चियानार में आम पेड़ के एक ही डाल में फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोंडागांव जिले के बेनूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चियानार में एक दर्दनाक घटना हुई है। बताया जा रहा है एक ही स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिक छात्र दलसाय नेताम उम्र 17 वर्ष और छात्रा सुलोचना नेताम उम्र 15 वर्ष ने गांव के एक खेत में स्थित आम के पेड़ में एक ही डाल पर एक साथ चुनरी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।